बैंक अधिकारियों पर डीएम सख्त, खराब प्रगति पर लगाई फटकार
-
By
Admin
Published - 22 May 2026 14 views
सोमेंद्र नाथ
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव में जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने विकास भवन सभागार में आयोजित जिला स्तरीय बैंक परामर्श एवं समीक्षा समिति (डीसीसी/डीएलआरसी) की बैठक में बैंकों की खराब प्रगति पर नाराजगी जताई। उन्होंने पंजाब नेशनल बैंक और इंडियन बैंक का सीडी रेशियो खराब मिलने पर संबंधित प्रबंधकों से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। वहीं बैंक ऑफ इंडिया, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया और पंजाब एंड सिंध बैंक की कार्यप्रणाली पर भी असंतोष व्यक्त करते हुए सुधार की चेतावनी दी।
बैठक में प्रधानमंत्री स्वरोजगार योजना, पीएम स्ट्रीट वेंडर्स योजना, मुख्यमंत्री युवा योजना, मुद्रा योजना, ओडीओपी और राष्ट्रीय आजीविका मिशन की समीक्षा की गई। डीएम ने निर्देश दिए कि रोजगार और स्वरोजगार से जुड़े आवेदनों का निस्तारण 10 दिन के भीतर किया जाए। उन्होंने पीएम स्ट्रीट वेंडर्स योजना को गरीबों के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए पात्र लोगों को प्राथमिकता से ऋण उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
सम्बंधित खबरें
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव पुलिस ने बीघापुर, अचलगंज और सदर कोतवाली क्षेत्र में
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के थाना बिहार पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मा
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 19 ड
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार शाम त
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने विकास भवन सभागार में
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के बीघापुर कोतवाली क्षेत्र के अमरपुर आंव गांव में एक महिला ने पड़ोस के