मामूली विवाद में युवक का सिर फोड़ा, दो पर मुकदमा दर्ज
-
By
Admin
Published - 22 May 2026 9 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव के बीघापुर कोतवाली क्षेत्र के अमरपुर आंव गांव में एक महिला ने पड़ोस के दो युवकों पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता सुमन पत्नी मोहित कुमार ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि पड़ोसी करण और अर्जुन पुत्र मनोज कुमार बिना किसी कारण उनके दरवाजे पर आकर अभद्रता कर रहे थे। विरोध करने पर दोनों ने मारपीट शुरू कर दी।
शोर सुनकर जब उनके पति मोहित कुमार मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने हाथ में पहने कड़े से उनके सिर पर हमला कर दिया। हमले में मोहित का सिर फट गया और उन्हें गंभीर चोटें आईं। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी जाते समय पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दे गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सम्बंधित खबरें
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव पुलिस ने बीघापुर, अचलगंज और सदर कोतवाली क्षेत्र में
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के थाना बिहार पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मा
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 19 ड
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार शाम त
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने विकास भवन सभागार में
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के बीघापुर कोतवाली क्षेत्र के अमरपुर आंव गांव में एक महिला ने पड़ोस के