गूगल यूपीआई के जरिए युवक के खाते से 93 हजार रुपये पार, जांच में जुटी पुलिस
-
By
Admin
Published - 15 May 2026 12 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव के हसनगंज कोतवाली क्षेत्र में साइबर ठगी का मामला सामने आया है, जहां एक युवक के बैंक खाते से धोखाधड़ी कर 93 हजार रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
मोलवी खेड़ा निवासी जितेंद्र पुत्र देवी दयाल का खाता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में है। पीड़ित के अनुसार, कुछ दिन पहले उनके खाते से गूगल यूपीआई आईडी के माध्यम से 93 हजार रुपये की निकासी कर ली गई, जिसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं थी।
जितेंद्र को ठगी की जानकारी उस समय हुई जब उन्हें पैसों की जरूरत पड़ी। उन्होंने गूगल पे से भुगतान करने का प्रयास किया, लेकिन खाते में शून्य बैलेंस दिखाई दिया। इसके बाद जब वह बैंक पहुंचे और जानकारी ली, तब खाते से पूरी राशि निकाले जाने का खुलासा हुआ।
हसनगंज कोतवाली प्रभारी शरद कुमार ने बताया कि मामले में प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है। पुलिस साइबर ठगी के पहलुओं की जांच कर रही है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नावबेहटामुजावर थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के हसनगंज कोतवाली क्षेत्र में साइबर ठगी का मामला सामने आया है, जहां एक
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में 21 मई को आयोजित होने वाली लेखपाल मुख्य परीक्षा 2
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जों के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवा
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के पुरवा थाना क्षेत्र के ग्राम जगेथा में गुरुवार रात अज्ञात चोरों ने ए
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव सदर विधायक पंकज गुप्ता ने जनता की समस्याओं के त्वरित