दो बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत
-
By
Admin
Published - 15 May 2026 39 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
बेहटामुजावर थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। हादसा गौरिया-पतारीखेड़ा मार्ग पर बरगदिया बाबा मंदिर के पास हुआ, जहां दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।
मृतकों की पहचान सिवलीखेड़ा निवासी 40 वर्षीय बृजेश यादव और लाल मवई निवासी 21 वर्षीय संदीप पासी के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी बांगरमऊ पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नावबेहटामुजावर थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के हसनगंज कोतवाली क्षेत्र में साइबर ठगी का मामला सामने आया है, जहां एक
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में 21 मई को आयोजित होने वाली लेखपाल मुख्य परीक्षा 2
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जों के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवा
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के पुरवा थाना क्षेत्र के ग्राम जगेथा में गुरुवार रात अज्ञात चोरों ने ए
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव सदर विधायक पंकज गुप्ता ने जनता की समस्याओं के त्वरित