सदर विधायक पंकज गुप्ता ने शुरू की 24x7 जन सहायता हेल्पलाइन
-
By
Admin
Published - 15 May 2026 18 views
सोमेंद्र नाथ
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव सदर विधायक पंकज गुप्ता ने जनता की समस्याओं के त्वरित और पारदर्शी समाधान के लिए ‘विधायक जन सहायता हेल्पलाइन 24x7’ की शुरुआत की है। यह हेल्पलाइन तकनीक और डिजिटल गवर्नेंस के माध्यम से जनता और जनप्रतिनिधि के बीच सीधा संवाद स्थापित करेगी।
विधायक ने बताया कि यह सेवा साल के 365 दिन और 24 घंटे संचालित रहेगी। लोग टोल फ्री नंबर 18008917418 पर कॉल कर अपनी शिकायत या समस्या दर्ज करा सकेंगे। कॉल के दौरान ऑपरेटर शिकायतकर्ता की जानकारी डिजिटल पोर्टल पर दर्ज करेंगे और प्रत्येक शिकायत के लिए यूनिक टिकट आईडी जारी की जाएगी, जिससे शिकायत की स्थिति ट्रैक की जा सकेगी।
उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था आधुनिक कॉल सेंटर मॉडल पर आधारित है, जिसका उद्देश्य बिना बिचौलिए के जनता तक सेवाएं पहुंचाना है। राशन कार्ड, पेंशन, नाली निर्माण और अन्य विभागीय समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को पत्र भेजे जाएंगे।
हेल्पलाइन के माध्यम से अयोध्या दर्शन, नेत्र शिविर, हर घर ज्योति अभियान और शव बॉक्स सेवा जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। शिकायत का समाधान होने के बाद फीडबैक लेने के बाद ही उसे बंद किया जाएगा।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नावबेहटामुजावर थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के हसनगंज कोतवाली क्षेत्र में साइबर ठगी का मामला सामने आया है, जहां एक
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में 21 मई को आयोजित होने वाली लेखपाल मुख्य परीक्षा 2
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जों के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवा
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के पुरवा थाना क्षेत्र के ग्राम जगेथा में गुरुवार रात अज्ञात चोरों ने ए
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव सदर विधायक पंकज गुप्ता ने जनता की समस्याओं के त्वरित