लेखपाल मुख्य परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, 10 केंद्रों पर होंगे 2688 परीक्षार्थी शामिल
-
By
Admin
Published - 15 May 2026 14 views
सोमेंद्र नाथ
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव में 21 मई को आयोजित होने वाली लेखपाल मुख्य परीक्षा 2026 को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। जिलाधिकारी घनश्याम मीना की अध्यक्षता में शुक्रवार को आयोजित बैठक में सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे सक्रिय रहेंगे और कंट्रोल रूम से लाइव मॉनिटरिंग की जाएगी। प्रश्नपत्र समय से केंद्रों तक पहुंचाने के निर्देश भी दिए गए हैं।
परीक्षा केंद्रों में मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और अनुचित सामग्री पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। सुरक्षा कर्मियों को सघन जांच के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षार्थियों के लिए पेयजल, शौचालय और बैग जमा करने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है।
जनपद में कुल 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 2688 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा 21 मई को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगी।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नावबेहटामुजावर थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के हसनगंज कोतवाली क्षेत्र में साइबर ठगी का मामला सामने आया है, जहां एक
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में 21 मई को आयोजित होने वाली लेखपाल मुख्य परीक्षा 2
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जों के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवा
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के पुरवा थाना क्षेत्र के ग्राम जगेथा में गुरुवार रात अज्ञात चोरों ने ए
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव सदर विधायक पंकज गुप्ता ने जनता की समस्याओं के त्वरित