सड़क हादसे में गर्भवती नवविवाहिता की मौत
-
By
Admin
Published - 14 May 2026 18 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव के अचलगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार को दर्दनाक सड़क हादसे में गर्भवती नवविवाहिता की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार मदारी खेड़ा निवासी शिवानी (19) पत्नी अवधेश राजपूत अपने पति के साथ नेहाल बाबा मंदिर जा रही थीं। इसी दौरान रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में शिवानी गंभीर रूप से घायल हो गईं।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि शिवानी गर्भवती थीं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है और मामले की जांच की जा रही है।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता लखनऊ लखनऊ के थाना मोहनलालगंज क्षेत्र अंतर्गत सिसेण्डी पुलिस चौकी के कार्यालय ए
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के थाना कोतवाली सदर पुलिस ने टप्पेबाजी की घटना का खुलासा करते हु
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के सफीपुर कोतवाली क्षेत्र में उन्नाव-हरदोई मार्ग पर ट्रक और इनोवा कार
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के अचलगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार को दर्दनाक सड़क हादसे में गर्भवती न
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के असोहा ब्लॉक क्षेत्र के गोरिन्दा गांव में गुरुवार सुबह 48 वर्षीय व्य
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन का अभियान लगातार जार