सिसेण्डी पुलिस चौकी का हुआ जीर्णोद्धार, डीसीपी दक्षिणी ने किया उद्घाटन
-
By
Admin
Published - 15 May 2026 60 views
सार्थक संवाददाता लखनऊ
लखनऊ के थाना मोहनलालगंज क्षेत्र अंतर्गत सिसेण्डी पुलिस चौकी के कार्यालय एवं बैरक का जीर्णोद्धार कार्य पूर्ण होने के बाद शुक्रवार को उसका विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस उपायुक्त दक्षिणी अमित कुमार आनंद द्वारा फीता काटकर एवं शिलापट्ट का अनावरण कर नव निर्मित चौकी भवन का उद्घाटन किया गया।
इस अवसर पर अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी रल्लापल्ली बसथ कुमार, सहायक पुलिस आयुक्त मोहनलालगंज विकास पाण्डेय सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने चौकी परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा पुलिस कर्मियों को बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण कदम बताया।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने भी पुलिस प्रशासन के इस प्रयास की सराहना की। अधिकारियों ने कहा कि चौकी के जीर्णोद्धार से क्षेत्र में पुलिस व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा आमजन को बेहतर सुरक्षा एवं त्वरित सहायता मिल सकेगी।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता लखनऊ लखनऊ के थाना मोहनलालगंज क्षेत्र अंतर्गत सिसेण्डी पुलिस चौकी के कार्यालय ए
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के थाना कोतवाली सदर पुलिस ने टप्पेबाजी की घटना का खुलासा करते हु
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के सफीपुर कोतवाली क्षेत्र में उन्नाव-हरदोई मार्ग पर ट्रक और इनोवा कार
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के अचलगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार को दर्दनाक सड़क हादसे में गर्भवती न
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के असोहा ब्लॉक क्षेत्र के गोरिन्दा गांव में गुरुवार सुबह 48 वर्षीय व्य
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन का अभियान लगातार जार