बाबा के वेश में टप्पेबाजी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार, सोने की चेन व आल्टो कार बरामद
-
By
Admin
Published - 14 May 2026 54 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव के थाना कोतवाली सदर पुलिस ने टप्पेबाजी की घटना का खुलासा करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छीनी गई सोने की चेन और घटना में प्रयुक्त आल्टो कार बरामद की है।
सार्थक संवाददाता उन्नाव के अनुसार आवास विकास निवासी राजेश कुमार अहूजा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 12 मई को उनकी भट्टे पर बाबा-सन्यासी के वेश में आए चार लोगों ने दुआ-ताबीज और आशीर्वाद देने के बहाने उनके गले की चेन उतरवा ली और उसे पाउडर बताकर फरार हो गए।
मामले में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए मेरठ जनपद के बहसूमा क्षेत्र से रवीनाथ उर्फ बबली और प्राणनाथ को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से पीली धातु की चेन और घटना में प्रयुक्त सफेद आल्टो कार नंबर DL 5 CJ 6384 बरामद हुई। पुलिस ने मुकदमे में अन्य धाराएं बढ़ाते हुए आरोपियों को न्यायालय में पेश किया।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता लखनऊ लखनऊ के थाना मोहनलालगंज क्षेत्र अंतर्गत सिसेण्डी पुलिस चौकी के कार्यालय ए
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के थाना कोतवाली सदर पुलिस ने टप्पेबाजी की घटना का खुलासा करते हु
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के सफीपुर कोतवाली क्षेत्र में उन्नाव-हरदोई मार्ग पर ट्रक और इनोवा कार
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के अचलगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार को दर्दनाक सड़क हादसे में गर्भवती न
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के असोहा ब्लॉक क्षेत्र के गोरिन्दा गांव में गुरुवार सुबह 48 वर्षीय व्य
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन का अभियान लगातार जार