19.50 करोड़ की ग्राम सभा भूमि कब्जामुक्त, बुलडोजर से ध्वस्त हुए अवैध निर्माण
-
By
Admin
Published - 14 May 2026 49 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव में सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। गुरुवार को सदर तहसील क्षेत्र के कटरी पीपरखेड़ा गांव में ग्राम सभा की करोड़ों रुपये की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। प्रशासन ने भारी पुलिस बल और राजस्व विभाग की टीम की मौजूदगी में अवैध निर्माण ध्वस्त कर भूमि को सरकारी कब्जे में ले लिया।
प्रशासन के अनुसार गाटा संख्या 1770घ, 1046 और 1047 की कुल 6.6600 हेक्टेयर ग्राम सभा भूमि पर लंबे समय से अवैध कब्जा किया गया था। कब्जेदारों द्वारा जमीन पर नींव भरकर निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया था, साथ ही बड़े पैमाने पर अमरूद के बाग भी लगाए गए थे। शिकायत मिलने पर राजस्व विभाग ने भूमि का सर्वे कराया, जिसमें अवैध कब्जे की पुष्टि हुई।
गुरुवार को सहायक अभिलेख अधिकारी प्रशांत नायक के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस और राजस्व विभाग की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण तथा अमरूद के बाग हटाए गए। इसके बाद पूरी भूमि को प्रशासन ने कब्जामुक्त करा लिया।
अधिकारियों के अनुसार कब्जा मुक्त कराई गई जमीन की अनुमानित बाजार कीमत करीब 19 करोड़ 50 लाख रुपये है। प्रशासन ने साफ किया कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता लखनऊ लखनऊ के थाना मोहनलालगंज क्षेत्र अंतर्गत सिसेण्डी पुलिस चौकी के कार्यालय ए
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के थाना कोतवाली सदर पुलिस ने टप्पेबाजी की घटना का खुलासा करते हु
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के सफीपुर कोतवाली क्षेत्र में उन्नाव-हरदोई मार्ग पर ट्रक और इनोवा कार
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के अचलगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार को दर्दनाक सड़क हादसे में गर्भवती न
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के असोहा ब्लॉक क्षेत्र के गोरिन्दा गांव में गुरुवार सुबह 48 वर्षीय व्य
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन का अभियान लगातार जार