भीषण अग्निकांड, चार घर जलकर राख; चार वर्षीय मासूम की मौत
-
By
Admin
Published - 14 May 2026 12 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव के सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के बाबूपुरवा गांव में गुरुवार को भीषण आग लगने से चार घर जलकर राख हो गए। हादसे में एक चार वर्षीय मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि लाखों रुपये का घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया।
घटना परियर चौकी क्षेत्र की है। बताया गया कि गांव निवासी रामप्रसाद के घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पड़ोसी झब्बू पुत्र कालीचरण तथा रामरती पत्नी कालीचरण के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की ऊंची लपटें देख गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने निजी संसाधनों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।
कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक रामप्रसाद की चार वर्षीय बेटी नैना की जलकर मौत हो चुकी थी। अग्निकांड में चारों परिवारों की पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई। ग्रामीणों के अनुसार घटना में करीब 25 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक एसएन त्रिपाठी ने बताया कि आग लगने के कर्म की जांच की जा रही है।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता लखनऊ लखनऊ के थाना मोहनलालगंज क्षेत्र अंतर्गत सिसेण्डी पुलिस चौकी के कार्यालय ए
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के थाना कोतवाली सदर पुलिस ने टप्पेबाजी की घटना का खुलासा करते हु
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के सफीपुर कोतवाली क्षेत्र में उन्नाव-हरदोई मार्ग पर ट्रक और इनोवा कार
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के अचलगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार को दर्दनाक सड़क हादसे में गर्भवती न
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के असोहा ब्लॉक क्षेत्र के गोरिन्दा गांव में गुरुवार सुबह 48 वर्षीय व्य
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन का अभियान लगातार जार