राहवीर योजना 2025: सड़क हादसे में घायल की जान बचाने वाले को मिलेगा ₹25 हजार का पुरस्कार
-
By
Admin
Published - 13 May 2026 5 views
सोमेंद्र नाथ
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उत्तर प्रदेश सरकार ने सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाकर उनकी जान बचाने वालों को प्रोत्साहित करने के लिए “राहवीर योजना 2025” शुरू की है। योजना के तहत किसी भी सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को दुर्घटना के बाद “गोल्डन आवर” यानी पहले एक घंटे के भीतर अस्पताल पहुंचाने वाले नागरिक को सरकार की ओर से ₹25,000 का पुरस्कार दिया जाएगा।
योजना का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटना में घायल लोगों को त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना और मौतों की संख्या में कमी लाना है। सरकार का मानना है कि दुर्घटना के बाद पहला एक घंटा बेहद महत्वपूर्ण होता है, जिसमें सही समय पर इलाज मिलने से कई लोगों की जान बचाई जा सकती है।
योजना के अंतर्गत कोई भी आम नागरिक घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाकर पुलिस और अस्पताल प्रशासन को सूचना देगा। इसके बाद सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने पर संबंधित व्यक्ति को सम्मान प्रमाण पत्र, कानूनी सुरक्षा और ₹25 हजार की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।
प्रदेश सरकार ने लोगों से अपील की है कि सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए आगे आएं और मानवता का परिचय दें। योजना की निगरानी जिला सड़क सुरक्षा समितियों और परिवहन विभाग द्वारा की जाएगी।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव थाना बेहटा मुजावर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने धोखाधड़ी
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउत्तर प्रदेश सरकार ने सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को समय पर
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव कार्यशाला में पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों और विद्यालय स्टाफ
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में बुधवार को आई तेज आंधी और बारिश ने भारी तबाही मचाई। जिले के अलग-अलग
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात दर्दनाक सड़क हादसे में चा