भीषण सड़क हादसे में चार युवकों की मौत
-
By
Admin
Published - 13 May 2026 12 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव के बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात दर्दनाक सड़क हादसे में चार युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा बांगरमऊ-संडीला मार्ग पर गोस्वा पुल और मटुकरी गांव के बीच हुआ, जहां तेज रफ्तार बोलेरो ने दो मोटरसाइकिलों को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में अभिषेक (25), आकाश (22), भीष्म, होरीलाल (27) और अनुज कुमार (29) गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी बांगरमऊ पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने अभिषेक को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान आकाश, होरीलाल और अनुज कुमार की भी मौत हो गई। घायल भीष्म का इलाज जारी है।
बताया गया कि सभी युवक रिश्तेदार थे और बेहटा मुजावर क्षेत्र के बेरी शादीपुर गांव से हरदोई जनपद के मेड़उवा गौसगंज गांव बारात में शामिल होने जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं, जबकि बोलेरो सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव थाना बेहटा मुजावर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने धोखाधड़ी
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउत्तर प्रदेश सरकार ने सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को समय पर
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव कार्यशाला में पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों और विद्यालय स्टाफ
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में बुधवार को आई तेज आंधी और बारिश ने भारी तबाही मचाई। जिले के अलग-अलग
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात दर्दनाक सड़क हादसे में चा