उन्नाव में आंधी-बारिश का कहर, पेड़ गिरने से बुजुर्ग किसान और छात्र की मौत
-
By
Admin
Published - 13 May 2026 25 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव में बुधवार को आई तेज आंधी और बारिश ने भारी तबाही मचाई। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में पेड़ गिरने की घटनाओं में एक बुजुर्ग किसान और एक छात्र की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दही थाना क्षेत्र के शिगुपुर गांव में 70 वर्षीय राम आश्रय आम के पेड़ के नीचे बैठे थे, तभी तेज आंधी में पेड़ टूटकर उन पर गिर पड़ा। गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं आसीवन थाना क्षेत्र के मकबूल खेड़ा गांव में यूकेलिप्टस का पेड़ गिरने से तीन लोग घायल हो गए। घायलों को मियागंज सीएचसी ले जाया गया, जहां 9 वर्षीय अंश को मृत घोषित कर दिया गया। घायल अमित और रजेपाल की हालत गंभीर होने पर उन्हें लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव थाना बेहटा मुजावर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने धोखाधड़ी
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउत्तर प्रदेश सरकार ने सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को समय पर
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव कार्यशाला में पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों और विद्यालय स्टाफ
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में बुधवार को आई तेज आंधी और बारिश ने भारी तबाही मचाई। जिले के अलग-अलग
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात दर्दनाक सड़क हादसे में चा