चंद्रशेखर आजाद तिराहा से चकलवंशी चौराहे तक 15 मीटर चौड़ी सड़क का सांसद ने किया शिलान्यास
-
By
Admin
Published - 13 May 2026 7 views
सोमेंद्र नाथ
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव जनपद में बुधवार को चंद्रशेखर आजाद तिराहा कब्बा खेड़ा से चकलवंशी चौराहे तक प्रस्तावित 15 मीटर चौड़ी सड़क के शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उन्नाव सांसद डॉ. साक्षी महाराज रहे।
शिलान्यास से पूर्व सांसद ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद भूमि पूजन कर सड़क चौड़ीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
सांसद ने कहा कि सड़क चौड़ीकरण होने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी। वर्तमान में सड़क पर बने गड्ढों और संकरी मार्ग व्यवस्था के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। सड़क निर्माण के बाद आवागमन सुगम होगा और जाम की समस्या से राहत मिलेगी।
उन्होंने कहा कि बेहतर सड़क व्यवस्था से दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी और क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। सड़क चौड़ीकरण से आसपास के लोगों के जीवन स्तर में सुधार आने की संभावना है तथा व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव थाना बेहटा मुजावर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने धोखाधड़ी
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउत्तर प्रदेश सरकार ने सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को समय पर
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव कार्यशाला में पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों और विद्यालय स्टाफ
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में बुधवार को आई तेज आंधी और बारिश ने भारी तबाही मचाई। जिले के अलग-अलग
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात दर्दनाक सड़क हादसे में चा