तेज आंधी से उन्नाव-हरदोई मार्ग बाधित, कई स्थानों पर गिरे पेड़
-
By
Admin
Published - 13 May 2026 5 views
सोमेंद्र नाथ
सार्थक संवाददाता
उन्नाव मे बुधवार दोपहर बाद आई अचानक तेज आंधी से उन्नाव-हरदोई मार्ग पर कई स्थानों पर पेड़ गिर गए, जिससे यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। भिनकीपुर मंदिर के सामने मुख्य सड़क पर विशाल पेड़ गिरने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
आंधी इतनी तेज थी कि सड़क किनारे लगे पुराने पेड़ देखते ही देखते धराशायी हो गए। पेड़ गिरने के कारण छोटे-बड़े वाहन काफी देर तक जाम में फंसे रहे। सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और सड़क पर गिरे पेड़ों को हटाने में जुट गए। कई लोगों ने कुल्हाड़ी और आरी की मदद से डालियां काटकर रास्ता साफ करने का प्रयास किया।
हालांकि देर शाम तक यातायात पूरी तरह सुचारु नहीं हो सका था। राहगीरों और वाहन चालकों को वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ा। क्षेत्र में तेज हवा और मौसम खराब होने से लोग सतर्क नजर आए।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव थाना बेहटा मुजावर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने धोखाधड़ी
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउत्तर प्रदेश सरकार ने सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को समय पर
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव कार्यशाला में पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों और विद्यालय स्टाफ
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में बुधवार को आई तेज आंधी और बारिश ने भारी तबाही मचाई। जिले के अलग-अलग
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात दर्दनाक सड़क हादसे में चा