माध्यमिक शिक्षा विभाग के बिलों की होगी गहन जांच, वित्तीय अनियमितताओं पर सख्ती
-
By
Admin
Published - 13 May 2026 5 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव में माध्यमिक शिक्षा विभाग में शिक्षकों के हक और सरकारी धन के दुरुपयोग के मामलों को शासन ने गंभीरता से लिया है। अब डीआईओएस कार्यालय से निकलने वाले वेतन, एरियर, बोनस, एनपीएस समेत सभी भुगतान संबंधी बिलों की गहन जांच कराई जाएगी। इस संबंध में शिक्षा निदेशक माध्यमिक ने मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक को निर्देश जारी किए हैं।
पीलीभीत के बाद उन्नाव में भी एडेड विद्यालयों के शिक्षकों, चपरासियों और चौकीदारों के खातों में कथित रूप से लाखों रुपये भेजकर बाद में नकद वापस लेने का मामला सामने आया है। आरोप है कि विभागीय बाबुओं ने सरकारी धन का बंदरबांट किया। मामला तब गंभीर हुआ जब पुरवा स्थित एमआरएस इंटर कॉलेज के एक शिक्षक से जुड़े भुगतान में अनियमितता की शिकायत उच्चाधिकारियों तक पहुंची।
जिलाधिकारी ने परियोजना निदेशक तेजवंत सिंह, वरिष्ठ कोषाधिकारी कौशलेन्द्र सिंह और बीएसए को शामिल करते हुए जांच समिति गठित की है। वहीं डीआईओएस स्तर पर भी तीन सदस्यीय टीम जांच कर रही है। सूत्रों के अनुसार, मामला खुलने के बाद संबंधित बाबुओं ने करीब 40 लाख रुपये कोषागार में वापस जमा किए हैं। शासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी स्तर पर गड़बड़ी मिलने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई होगी।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव थाना बेहटा मुजावर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने धोखाधड़ी
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउत्तर प्रदेश सरकार ने सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को समय पर
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव कार्यशाला में पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों और विद्यालय स्टाफ
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में बुधवार को आई तेज आंधी और बारिश ने भारी तबाही मचाई। जिले के अलग-अलग
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात दर्दनाक सड़क हादसे में चा