शारदा नहर में डूबने से युवक की दर्दनाक मौत
-
By
Admin
Published - 13 May 2026 35 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव के थाना माखी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा रूपऊ के पास स्थित शारदा नहर में मंगलवार को नहाने गए एक युवक की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार अशफाक पुत्र कमरुद्दीन आज सुबह करीब 11 बजे नहर में नहाने के लिए गया था। नहाते समय उसने नहर में डुबकी लगाई, लेकिन काफी देर तक बाहर नहीं निकला। यह देखकर आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने युवक की तलाश शुरू की और पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही थाना माखी पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से युवक को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में शोक और मातम का माहौल बना हुआ है।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव थाना बेहटा मुजावर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने धोखाधड़ी
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउत्तर प्रदेश सरकार ने सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को समय पर
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव कार्यशाला में पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों और विद्यालय स्टाफ
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में बुधवार को आई तेज आंधी और बारिश ने भारी तबाही मचाई। जिले के अलग-अलग
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात दर्दनाक सड़क हादसे में चा