लकड़ी का बोटा गिरने से मजदूर की मौत
-
By
Admin
Published - 11 May 2026 10 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव के बांगरमऊ थाना क्षेत्र में रविवार रात लकड़ी लादते समय हुए हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। बुद्धेश्वर मंदिर के पास हाइड्रा मशीन से लकड़ी लादने के दौरान भारी लकड़ी का बोटा मजदूर के ऊपर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
मृतक की पहचान 32 वर्षीय नंद किशोर पुत्र अशोक निवासी गंज मुरादाबाद, थाना बांगरमऊ के रूप में हुई है। वह मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। हादसे के बाद साथी मजदूरों और स्थानीय लोगों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांगरमऊ पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। नंद किशोर की शादी दो वर्ष पहले हुई थी और उसका एक साल का बेटा है। परिजनों के अनुसार वह परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के थाना फतेहपुर चौरासी पुलिस ने चोरी की घटना का सफल खुलासा
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव बीघापुर पुलिस ने एक अभियुक्त को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के दही थाना पुलिस ने चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-2
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के हसनगंज कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को सड़क हादसे में एक अधेड़ की मौत
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के बांगरमऊ थाना क्षेत्र में रविवार रात लकड़ी लादते समय हुए हादसे में ए