अवैध तमंचे के साथ अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
-
By
Admin
Published - 11 May 2026 16 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
बीघापुर पुलिस ने एक अभियुक्त को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आज सोमवार को थाना बीघापुर पुलिस टीम ने ग्राम बहुराजमऊ के पास नाले के निकट सड़क पर संदिग्ध हालत में मिले कमलेश गुप्ता (48) निवासी मलकादिम सराय, थाना हसनगंज को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक तमंचा .315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ पहले से चोरी और अन्य आपराधिक मामलों सहित कई मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक सुनील बाबू अवस्थी, कांस्टेबल विंकल कुमार और कांस्टेबल नर बहादुर शामिल रहे।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के थाना फतेहपुर चौरासी पुलिस ने चोरी की घटना का सफल खुलासा
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव बीघापुर पुलिस ने एक अभियुक्त को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के दही थाना पुलिस ने चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-2
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के हसनगंज कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को सड़क हादसे में एक अधेड़ की मौत
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के बांगरमऊ थाना क्षेत्र में रविवार रात लकड़ी लादते समय हुए हादसे में ए