पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, चार शातिर चोर गिरफ्तार
-
By
Admin
Published - 11 May 2026 20 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव के थाना फतेहपुर चौरासी पुलिस ने चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की एक जोड़ी पायल, 5000 रुपये नकद तथा घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल और एक विक्की बरामद की है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध विरोधी अभियान के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार 10 मई 2026 को दर्ज मुकदमा संख्या 162/2026 धारा 305 बीएनएस के तहत जांच करते हुए मुखबिर की सूचना पर ग्राम सेलापुर स्थित पुलिया के पास से चारों अभियुक्तों को पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों में मोहित भारती, धर्मेश, सुनील और श्रवण शामिल हैं। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है। वहीं बरामद मोटरसाइकिल और विक्की को एमवी एक्ट की धारा 207 के तहत सीज कर दिया गया है।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के थाना फतेहपुर चौरासी पुलिस ने चोरी की घटना का सफल खुलासा
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव बीघापुर पुलिस ने एक अभियुक्त को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के दही थाना पुलिस ने चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-2
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के हसनगंज कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को सड़क हादसे में एक अधेड़ की मौत
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के बांगरमऊ थाना क्षेत्र में रविवार रात लकड़ी लादते समय हुए हादसे में ए