तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से अधेड़ की मौत, बाइक चालक घायल
-
By
Admin
Published - 11 May 2026 11 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव के हसनगंज कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को सड़क हादसे में एक अधेड़ की मौत हो गई, जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा मोहान बांगर मऊ मार्ग स्थित महुआ चौराहे के पास हुआ।
जानकारी के अनुसार कच्छीयन खेड़ा गांव निवासी 51 वर्षीय मोती वाल्मीकि अपने गांव के सुरेंद्र के साथ बाइक से बैंक गए थे। दोपहर में घर लौटते समय पीछे से आए तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर पीछे बैठे मोती वाल्मीकि की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा सुरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल सुरेंद्र को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे के बाद डंपर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस फरार चालक और डंपर की तलाश में जुटी है।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के थाना फतेहपुर चौरासी पुलिस ने चोरी की घटना का सफल खुलासा
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव बीघापुर पुलिस ने एक अभियुक्त को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के दही थाना पुलिस ने चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-2
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के हसनगंज कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को सड़क हादसे में एक अधेड़ की मौत
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के बांगरमऊ थाना क्षेत्र में रविवार रात लकड़ी लादते समय हुए हादसे में ए