11 हजार वोल्ट लाइन की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से झुलसा
-
By
Admin
Published - 11 May 2026 17 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव के अजगैन थाना क्षेत्र स्थित कुशली खेड़ा गांव में सोमवार को एक युवक 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार कुशली खेड़ा निवासी 30 वर्षीय प्रदीप पुत्र अजय कुमार अचानक हाईटेंशन विद्युत लाइन के संपर्क में आ गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने आनन-फानन में घायल प्रदीप को उपचार के लिए जिला अस्पताल उन्नाव पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे कानपुर के हैलेट अस्पताल रेफर कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। हादसे को लेकर गांव में चर्चा का माहौल बना हुआ है।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के थाना फतेहपुर चौरासी पुलिस ने चोरी की घटना का सफल खुलासा
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव बीघापुर पुलिस ने एक अभियुक्त को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के दही थाना पुलिस ने चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-2
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के हसनगंज कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को सड़क हादसे में एक अधेड़ की मौत
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के बांगरमऊ थाना क्षेत्र में रविवार रात लकड़ी लादते समय हुए हादसे में ए