राष्ट्रीय लोक अदालत में 96 हजार से अधिक मामलों का निस्तारण, 33 दंपतियों का हुआ पुनर्मिलन
-
By
Admin
Published - 10 May 2026 12 views
उन्नाव जनपद न्यायालय में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के कुल 96,313 मामलों का सफलतापूर्वक निस्तारण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा-प्रथम ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय अनिल कुमार शुक्ला, पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण रामायण शर्मा सहित कई न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे।
लोक अदालत में मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पांच मामलों में 50 लाख 97 हजार रुपये से अधिक का प्रतिकर अवार्ड किया गया। बैंक रिकवरी के 662 मामलों में 6 करोड़ 60 लाख रुपये की अदायगी तय हुई। राजस्व विभाग के 53,636 तथा विद्युत विभाग के 32,782 प्री-लिटिगेशन मामलों का भी निस्तारण कराया गया।
परिवार न्यायालय और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने वैवाहिक विवादों के मामलों में समझौते कराए। विशेष रूप से 33 दंपतियों का पुनर्मिलन कराया गया,
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव पुलिस लाइन में शनिवार को महिला आरक्षियों के लिए विशेष आत्मरक्षा
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के शुक्लागंज क्षेत्र में गैस एजेंसी कर्मचारी बनकर सिलेंडर ठगी का
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के आसीवन थाना क्षेत्र में रविवार को उन्नाव-सण्डीला मार्ग पर ट्रै
-
उन्नाव पुलिस लाइन सभागार में रविवार को रिक्रूट आरक्षियों के लिए व्यवहारिक प्रशिक्षण विषय पर विशेष गो
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव जनपद के विकास खंड फतेहपुर चौरासी क्षेत्र में रविवार शाम करीब चार