गैस एजेंसी कर्मचारी बनकर युवक ने उड़ाए सिलेंडर, सीसीटीवी में कैद
-
By
Admin
Published - 10 May 2026 19 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव के शुक्लागंज क्षेत्र में गैस एजेंसी कर्मचारी बनकर सिलेंडर ठगी का मामला सामने आया है। गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के कंचननगर मोहल्ले में हेलमेट लगाए एक युवक लोगों को सिलेंडर में लीकेज होने का झांसा देकर सिलेंडर लेकर फरार हो रहा है।
कंचननगर निवासी शिवसागर शर्मा के घर पहुंचे युवक ने खुद को गैस एजेंसी का कर्मचारी बताया और सिलेंडर खराब होने की बात कही। उसने नया सिलेंडर दिलाने का भरोसा देकर घर से दो गैस सिलेंडर ले लिए। काफी देर तक वापस न लौटने पर परिवार को शक हुआ। एजेंसी से जानकारी करने पर पता चला कि कोई कर्मचारी भेजा ही नहीं गया था।
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आरोपी की हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गंगाघाट पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव पुलिस लाइन में शनिवार को महिला आरक्षियों के लिए विशेष आत्मरक्षा
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के शुक्लागंज क्षेत्र में गैस एजेंसी कर्मचारी बनकर सिलेंडर ठगी का
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के आसीवन थाना क्षेत्र में रविवार को उन्नाव-सण्डीला मार्ग पर ट्रै
-
उन्नाव पुलिस लाइन सभागार में रविवार को रिक्रूट आरक्षियों के लिए व्यवहारिक प्रशिक्षण विषय पर विशेष गो
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव जनपद के विकास खंड फतेहपुर चौरासी क्षेत्र में रविवार शाम करीब चार