पुलिस लाइन में रिक्रूट आरक्षियों को दिया गया व्यवहारिक प्रशिक्षण
-
By
Admin
Published - 10 May 2026 9 views
उन्नाव पुलिस लाइन सभागार में रविवार को रिक्रूट आरक्षियों के लिए व्यवहारिक प्रशिक्षण विषय पर विशेष गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने सैनिक सम्मेलन के तहत की।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अखिलेश सिंह, क्षेत्राधिकारी सफीपुर सोनम सिंह और क्षेत्राधिकारी लाइन विनी सिंह भी मौजूद रहीं। अधिकारियों ने रिक्रूट आरक्षियों को आधुनिक पुलिसिंग, तकनीकी संसाधनों और जनसंपर्क से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।
प्रशिक्षण सत्र में ‘यक्ष’ ऐप के संचालन और उपयोग की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि ऐप के माध्यम से डेटा फीडिंग, बीट संबंधी सूचनाएं अपलोड करने और अपराध नियंत्रण के लिए त्वरित सूचना आदान-प्रदान किया जा सकता है। साथ ही तकनीक के बेहतर उपयोग पर जोर दिया गया।
गोष्ठी में बीट बुक के महत्व पर भी विस्तार से चर्चा की गई। रिक्रूट आरक्षियों को संवेदनशील स्थानों की जानकारी, अपराधियों के रिकॉर्ड और क्षेत्र भ्रमण के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में प्रशिक्षित किया गया।
महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के तहत ‘मिशन शक्ति’ अभियान की जानकारी देते हुए महिलाओं से प्रभावी संवाद, शिकायतों के त्वरित निस्तारण और एंटी रोमियो स्क्वॉड की कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया।
इसके अलावा बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया अपराध, फिशिंग और यूपीआई फ्रॉड की पहचान एवं रोकथाम के उपाय बताए गए। अधिकारियों ने साइबर हेल्पलाइन 1930 के व्यापक प्रचार-प्रसार पर विशेष जोर दिया।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव पुलिस लाइन में शनिवार को महिला आरक्षियों के लिए विशेष आत्मरक्षा
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के शुक्लागंज क्षेत्र में गैस एजेंसी कर्मचारी बनकर सिलेंडर ठगी का
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के आसीवन थाना क्षेत्र में रविवार को उन्नाव-सण्डीला मार्ग पर ट्रै
-
उन्नाव पुलिस लाइन सभागार में रविवार को रिक्रूट आरक्षियों के लिए व्यवहारिक प्रशिक्षण विषय पर विशेष गो
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव जनपद के विकास खंड फतेहपुर चौरासी क्षेत्र में रविवार शाम करीब चार