ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बीएससी छात्रा गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर
-
By
Admin
Published - 10 May 2026 10 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव के आसीवन थाना क्षेत्र में रविवार को उन्नाव-सण्डीला मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार बीएससी की छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने छात्रा को इलाज के लिए मियागंज सीएचसी पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
कुरसठ कस्बे के मोहल्ला फाटक निवासी शहूर की 18 वर्षीय पुत्री सना अपने भाई तैयब के साथ हैदराबाद स्थित डिग्री कॉलेज में बीएससी तृतीय वर्ष की परीक्षा देने गई थी। परीक्षा समाप्त होने के बाद दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान उन्नाव-सण्डीला मार्ग पर कस्बा हैदराबाद के रामनगर चौराहे के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में बाइक पर पीछे बैठी सना गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर आसपास के लोगों ने तत्काल उसे मियागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां मौजूद डॉक्टर उमर फारूक ने हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव पुलिस लाइन में शनिवार को महिला आरक्षियों के लिए विशेष आत्मरक्षा
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के शुक्लागंज क्षेत्र में गैस एजेंसी कर्मचारी बनकर सिलेंडर ठगी का
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के आसीवन थाना क्षेत्र में रविवार को उन्नाव-सण्डीला मार्ग पर ट्रै
-
उन्नाव पुलिस लाइन सभागार में रविवार को रिक्रूट आरक्षियों के लिए व्यवहारिक प्रशिक्षण विषय पर विशेष गो
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव जनपद के विकास खंड फतेहपुर चौरासी क्षेत्र में रविवार शाम करीब चार