फर्जी बैनामा कर जमीन बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार
-
By
Admin
Published - 10 May 2026 27 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव के पुरवा थाना पुलिस ने फर्जी विक्रेता बनकर जमीन बेचने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, मौरावां थाना क्षेत्र निवासी श्रीराम ने 15 अप्रैल 2026 को तहरीर देकर बताया था कि वह ग्राम हिलौली स्थित गाटा संख्या 2303 की भूमि को करीब 40 वर्षों से जोत रहे हैं। आरोप है कि शिवम द्विवेदी, गुलनाज तथा अन्य लोगों ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर शिवराम के नाम पर फर्जी व्यक्ति खड़ा कर जमीन का बैनामा करा लिया और दाखिल-खारिज भी करा लिया।
विवेचना के दौरान गुरूप्रसाद पुत्र नन्हक्कऊ निवासी मोहल्ला खागा थाना मौरावां का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव पुलिस लाइन में शनिवार को महिला आरक्षियों के लिए विशेष आत्मरक्षा
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के शुक्लागंज क्षेत्र में गैस एजेंसी कर्मचारी बनकर सिलेंडर ठगी का
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के आसीवन थाना क्षेत्र में रविवार को उन्नाव-सण्डीला मार्ग पर ट्रै
-
उन्नाव पुलिस लाइन सभागार में रविवार को रिक्रूट आरक्षियों के लिए व्यवहारिक प्रशिक्षण विषय पर विशेष गो
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव जनपद के विकास खंड फतेहपुर चौरासी क्षेत्र में रविवार शाम करीब चार