लूट करने वाले किन्नर गिरोह का भंडाफोड़
-
By
Admin
Published - 05 May 2026 26 views
24 घंटे में पुलिस की बड़ी सफलता, 3 आरोपी गिरफ्तार—लूटी ज्वैलरी व कार बरामद
बी एन शुक्ल
सार्थक संवाददाता
राजधानी लखनऊ के थाना बिजनौर क्षेत्र में लूट की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। मॉर्निंग वॉक पर निकली महिलाओं से झपट्टा मारकर मंगलसूत्र और कान की बालियां लूटने वाले किन्नर गिरोह के तीन शातिर आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से लूटी गई ज्वैलरी और घटना में प्रयुक्त वैगनआर कार भी बरामद हुई है।

घटना 4 मई 2026 की सुबह की है, जब अज्ञात किन्नरों ने सड़क किनारे टहल रही दो महिलाओं को निशाना बनाते हुए उनके जेवर छीन लिए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त दक्षिणी अमित कुमार आनंद के निर्देशन में कई टीमें गठित की गईं। पुलिस ने 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान सुनिश्चित की और 5 मई को अलीनगर खुर्द अंडरपास से तीनों को दबोच लिया।
पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी किन्नर होने का फायदा उठाकर पहले महिलाओं से शादी या शुभकार्य का बहाना बनाकर पैसे मांगते थे। पैसा न देने पर अशोभनीय हरकतें कर दबाव बनाते और डराकर ज्वैलरी छीन लेते थे। कई मामलों में विरोध करने पर मारपीट भी करते थे। आरोपी ओला कैब बुक कर अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर वारदात को अंजाम देते थे।

गिरफ्तार आरोपियों में अजय रावत उर्फ रानी किन्नर, आकाश गुप्ता उर्फ कमौलिका उर्फ कम्मो और रफीक अहमद शामिल हैं, जबकि एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धाराएं बढ़ाते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
सम्बंधित खबरें
-
24 घंटे में पुलिस की बड़ी सफलता, 3 आरोपी गिरफ्तार—लूटी ज्वैलरी व कार बरामदबी एन शुक्ल सार्थक सं
-
सोमेंद्र नाथसार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के निराला प्रेक्षागृह सभागार में परिषदीय प्राथमिक वि
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव आज सोमवार को रिजर्व पुलिस लाइन उन्नाव के सभागार में अपर पुल
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव थाना हसनगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दुष्कर्म
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव जनपद में सड़कों की बदहाल स्थिति लोगों के लिए परेशानी
-
सार्थक संवाददाता शुक्लागंज, उन्नाव पोनी रोड स्थित जायका फास्ट फूड के पास मंगलवार को करीब डेढ़ स