पीडब्ल्यूडी की अनदेखी से उन्नाव की सड़कों की हालत बदहाल
-
By
Admin
Published - 05 May 2026 14 views
सोमेंद्र नाथ
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव जनपद में सड़कों की बदहाल स्थिति लोगों के लिए परेशानी का सबब बनती जा रही है। कचहरी से हरदोई पुल तक का मार्ग इसका प्रमुख उदाहरण बन चुका है, जहां पुल के जॉइंट पर गहरी दरार पड़ने के बाद खुदाई कर उसे अधूरा छोड़ दिया गया है। इससे न केवल यातायात प्रभावित हो रहा है, बल्कि दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है और जाम की समस्या आम हो गई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि विभाग चाहे तो पुल पर बने गड्ढों की मरम्मत एक दिन में संभव है, लेकिन लापरवाही के चलते स्थिति जस की तस बनी हुई है। हालत यह है कि पुल के नीचे सरिया तक दिखाई देने लगी है, जो संरचनात्मक कमजोरी का संकेत है।
आश्चर्य की बात यह है कि इसी मार्ग से जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी गुजरते हैं, बावजूद इसके समस्या पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। डीएम कार्यालय के पास भी सड़क पर गड्ढे बने हुए हैं, जिससे विभागीय कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।
लोगों में रोष है कि पीडब्ल्यूडी विभाग उदासीन बना हुआ है और समस्याओं के समाधान के प्रति गंभीर नहीं दिख रहा। अब देखना यह है कि विभाग कब जागेगा और इन सड़कों की मरम्मत कर आमजन को राहत देगा।
सम्बंधित खबरें
-
24 घंटे में पुलिस की बड़ी सफलता, 3 आरोपी गिरफ्तार—लूटी ज्वैलरी व कार बरामदबी एन शुक्ल सार्थक सं
-
सोमेंद्र नाथसार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के निराला प्रेक्षागृह सभागार में परिषदीय प्राथमिक वि
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव आज सोमवार को रिजर्व पुलिस लाइन उन्नाव के सभागार में अपर पुल
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव थाना हसनगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दुष्कर्म
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव जनपद में सड़कों की बदहाल स्थिति लोगों के लिए परेशानी
-
सार्थक संवाददाता शुक्लागंज, उन्नाव पोनी रोड स्थित जायका फास्ट फूड के पास मंगलवार को करीब डेढ़ स