पोनी रोड पर मिला लावारिस मासूम, पुलिस ने लिया संरक्षण में
-
By
Admin
Published - 05 May 2026 29 views
सार्थक संवाददाता शुक्लागंज, उन्नाव
पोनी रोड स्थित जायका फास्ट फूड के पास मंगलवार को करीब डेढ़ साल का एक मासूम लावारिस हालत में मिला, जिससे क्षेत्र में हलचल मच गई। बच्चा अपनी पहचान बताने में असमर्थ है।
मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने मानवता दिखाते हुए बच्चे को सुरक्षित गंगाघाट थाने पहुंचाया, जहां पुलिस ने उसे अपने संरक्षण में ले लिया है। फिलहाल बच्चे की देखभाल थाना पुलिस द्वारा की जा रही है।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति बच्चे को पहचानता हो या उसके परिजन हों, तो पहचान संबंधी दस्तावेजों के साथ थाना गंगाघाट पहुंचकर संपर्क करें। अधिक जानकारी के लिए पुलिस द्वारा जारी मोबाइल नंबर 9454404366 पर संपर्क किया जा सकता है।
सम्बंधित खबरें
-
24 घंटे में पुलिस की बड़ी सफलता, 3 आरोपी गिरफ्तार—लूटी ज्वैलरी व कार बरामदबी एन शुक्ल सार्थक सं
-
सोमेंद्र नाथसार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के निराला प्रेक्षागृह सभागार में परिषदीय प्राथमिक वि
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव आज सोमवार को रिजर्व पुलिस लाइन उन्नाव के सभागार में अपर पुल
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव थाना हसनगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दुष्कर्म
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव जनपद में सड़कों की बदहाल स्थिति लोगों के लिए परेशानी
-
सार्थक संवाददाता शुक्लागंज, उन्नाव पोनी रोड स्थित जायका फास्ट फूड के पास मंगलवार को करीब डेढ़ स