दुष्कर्म का वांछित आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की कार्रवाई
-
By
Admin
Published - 05 May 2026 18 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
थाना हसनगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में की गई।
पुलिस के अनुसार थाना हसनगंज में दर्ज मुकदमा संख्या 154/2026 में विभिन्न धाराओं के तहत मामला पंजीकृत था। इसी क्रम में उपनिरीक्षक रामऔतार ने पुलिस टीम के साथ दबिश देकर आरोपी आदिल पुत्र लतीफ, निवासी पकरा मोहान, को सई नदी पुल के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी की उम्र करीब 19 वर्ष बताई जा रही है।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया। इस कार्रवाई में पुलिस टीम के अन्य सदस्यों ने भी अहम भूमिका निभाई। पुलिस ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
सम्बंधित खबरें
-
24 घंटे में पुलिस की बड़ी सफलता, 3 आरोपी गिरफ्तार—लूटी ज्वैलरी व कार बरामदबी एन शुक्ल सार्थक सं
-
सोमेंद्र नाथसार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के निराला प्रेक्षागृह सभागार में परिषदीय प्राथमिक वि
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव आज सोमवार को रिजर्व पुलिस लाइन उन्नाव के सभागार में अपर पुल
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव थाना हसनगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दुष्कर्म
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव जनपद में सड़कों की बदहाल स्थिति लोगों के लिए परेशानी
-
सार्थक संवाददाता शुक्लागंज, उन्नाव पोनी रोड स्थित जायका फास्ट फूड के पास मंगलवार को करीब डेढ़ स