उन्नाव में धागा फैक्ट्री में भीषण आग, 10 दमकल गाड़ियां लगीं
-
By
Admin
Published - 05 May 2026 19 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव सदर कोतवाली क्षेत्र के मगरवारा चौकी अंतर्गत गोकुल बाबा के पास स्थित एक धागा फैक्ट्री में मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे भीषण आग लग गई। प्रारंभिक कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी रवि शंकर पाण्डेय व फायर ब्रिगेड प्रभारी राममिलन भारती टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का कार्य शुरू कराया। आग की गंभीरता को देखते हुए करीब 10 दमकल गाड़ियों को लगाया गया, साथ ही अतिरिक्त संसाधन भी बुलाए गए।
फायर विभाग के अनुसार आग पर काबू पाने के प्रयास लगातार जारी हैं। फैक्ट्री मालिक का नाम अफजल बताया गया है। घटना के समय फैक्ट्री चालू थी, हालांकि मौके पर कोई व्यक्ति नहीं मिला।
सम्बंधित खबरें
-
24 घंटे में पुलिस की बड़ी सफलता, 3 आरोपी गिरफ्तार—लूटी ज्वैलरी व कार बरामदबी एन शुक्ल सार्थक सं
-
सोमेंद्र नाथसार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के निराला प्रेक्षागृह सभागार में परिषदीय प्राथमिक वि
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव आज सोमवार को रिजर्व पुलिस लाइन उन्नाव के सभागार में अपर पुल
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव थाना हसनगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दुष्कर्म
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव जनपद में सड़कों की बदहाल स्थिति लोगों के लिए परेशानी
-
सार्थक संवाददाता शुक्लागंज, उन्नाव पोनी रोड स्थित जायका फास्ट फूड के पास मंगलवार को करीब डेढ़ स