शिक्षकों की समस्याओं को लेकर महासंघ का ज्ञापन
-
By
Admin
Published - 05 May 2026 12 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश (प्राथमिक संवर्ग) ने मंगलवार को शिक्षकों की लंबित समस्याओं को लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी व वित्त एवं लेखाधिकारी उन्नाव को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने बताया कि 1500 से अधिक शिक्षकों के चयन वेतनमान के आदेश जारी होने के बावजूद 4-5 माह से कई विकास खंडों में भुगतान नहीं हुआ, जिससे असंतोष बढ़ रहा है।
महासंघ ने चयन वेतनमान का शीघ्र भुगतान, ब्लॉक स्तर पर कथित उत्पीड़न पर रोक, अनावश्यक ऑनलाइन उपस्थिति व गैर-शैक्षणिक कार्यों के दबाव को कम करने की मांग उठाई। साथ ही अवकाश, सेवा पुस्तिका व स्थानांतरण से जुड़े मुद्दों के समाधान पर जोर दिया।
पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि समस्याओं का समाधान न होने पर आगे की रणनीति बनाई जाएगी। इस दौरान जिला अध्यक्ष भरत चित्रांशी समेत कई शिक्षक मौजूद रहे।
सम्बंधित खबरें
-
24 घंटे में पुलिस की बड़ी सफलता, 3 आरोपी गिरफ्तार—लूटी ज्वैलरी व कार बरामदबी एन शुक्ल सार्थक सं
-
सोमेंद्र नाथसार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के निराला प्रेक्षागृह सभागार में परिषदीय प्राथमिक वि
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव आज सोमवार को रिजर्व पुलिस लाइन उन्नाव के सभागार में अपर पुल
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव थाना हसनगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दुष्कर्म
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव जनपद में सड़कों की बदहाल स्थिति लोगों के लिए परेशानी
-
सार्थक संवाददाता शुक्लागंज, उन्नाव पोनी रोड स्थित जायका फास्ट फूड के पास मंगलवार को करीब डेढ़ स