जिला अस्पताल का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, गंदगी पर फटकार—व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश
-
By
Admin
Published - 04 May 2026 15 views
सोमेंद्र नाथ
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव के जिला अस्पताल में अव्यवस्थाओं की शिकायतों पर डीएम ने सोमवार शाम औचक निरीक्षण किया। इस दौरान परिसर में गंदगी व जलभराव देखकर उन्होंने अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। निरीक्षण के समय सीएमओ व सीएमएस समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। डीएम ने विभिन्न वार्डों का दौरा कर मरीजों से बातचीत की, जहां मरीजों ने इलाज, भोजन व दवाइयों की उपलब्धता संतोषजनक बताई।
हालांकि अस्पताल में कई स्थानों पर साफ-सफाई की कमी पाए जाने पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए तत्काल व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता से कोई समझौता नहीं होगा और इमरजेंसी मरीजों को प्राथमिकता से इलाज दिया जाए। सभी जांचें समय पर सुनिश्चित करने को कहा गया। महिला अस्पताल में बाहर से दवाइयां मंगाने की शिकायतों पर डीएम ने जांच में ऐसी पुष्टि न होने की बात कही, लेकिन भविष्य में शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।
सम्बंधित खबरें
-
सोमेन्द्र नाथ सार्थक समाचार उन्नाव सोमवार सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी न
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव जनपद के माखी थाना क्षेत्र के कन्जोरा गांव में भूमि विवाद क
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में आगामी लोक अदालत को सफल बनाने के उद्देश्य से सोमवार को व्यापक जागरू
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में अवैध खनन व परिवहन के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान में प्रशासन ने बड़
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के परियर गांव में रविवार को एक आक्रामक कुत्ते ने करीब 9 घंटे तक आतंक म