अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, चार दिन में 28 लाख से अधिक जुर्माना वसूला
-
By
Admin
Published - 04 May 2026 13 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव में अवैध खनन व परिवहन के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार दिनों में 28.32 लाख रुपये से अधिक का राजस्व वसूला। यह अभियान 30 अप्रैल से 3 मई 2026 तक भू-तत्व एवं खनन निदेशालय लखनऊ की टीम और खान अधिकारी के नेतृत्व में चलाया गया।
अभियान लखनऊ-कानपुर हाईवे, नवाबगंज टोल प्लाजा और दही थाना क्षेत्र में केंद्रित रहा, जहां कुल 48 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। 30 अप्रैल को 23, 1 मई को 3, 2 मई को 11 और 3 मई को 11 वाहनों पर कार्रवाई हुई।
विभागीय एप ‘एम-चेक’ के जरिए अवैध परिवहन में लिप्त वाहनों से जुर्माना वसूला गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
सम्बंधित खबरें
-
सोमेन्द्र नाथ सार्थक समाचार उन्नाव सोमवार सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी न
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव जनपद के माखी थाना क्षेत्र के कन्जोरा गांव में भूमि विवाद क
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में आगामी लोक अदालत को सफल बनाने के उद्देश्य से सोमवार को व्यापक जागरू
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में अवैध खनन व परिवहन के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान में प्रशासन ने बड़
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के परियर गांव में रविवार को एक आक्रामक कुत्ते ने करीब 9 घंटे तक आतंक म