जगन्नाथ गंज उन्नाव स्थित अस्त्र-शस्त्र विक्रेता की दुकान का औचक निरीक्षण
-
By
Admin
Published - 04 May 2026 19 views
सोमेन्द्र नाथ
सार्थक समाचार उन्नाव
सोमवार सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर उन्नाव दीपक यादव ने कोतवाली सदर क्षेत्र के अंतर्गत जगन्नाथगंज स्थित शिवा जी अस्त्र-शस्त्र विक्रेता की दुकान का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शस्त्र लाइसेंस, स्टॉक रजिस्टर, बिक्री रजिस्टर सहित खरीद-फरोख्त से संबंधित बिल एवं वाउचर का बारीकी से अवलोकन किया। अभिलेखों की जांच में पारदर्शिता एवं वैधता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही संबंधित विक्रेता को निर्देशित किया गया कि सभी अभिलेखों को नियमित रूप से अद्यतन रखा जाए तथा शासन द्वारा निर्धारित नियमों का पूर्ण पालन किया जाए। इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने का संदेश दिया गया है।
सम्बंधित खबरें
-
सोमेन्द्र नाथ सार्थक समाचार उन्नाव सोमवार सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी न
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव जनपद के माखी थाना क्षेत्र के कन्जोरा गांव में भूमि विवाद क
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में आगामी लोक अदालत को सफल बनाने के उद्देश्य से सोमवार को व्यापक जागरू
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में अवैध खनन व परिवहन के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान में प्रशासन ने बड़
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के परियर गांव में रविवार को एक आक्रामक कुत्ते ने करीब 9 घंटे तक आतंक म