लोक अदालत को लेकर जागरूकता अभियान, 9 मई को होगा आयोजन
-
By
Admin
Published - 04 May 2026 29 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव में आगामी लोक अदालत को सफल बनाने के उद्देश्य से सोमवार को व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। पारा विधिक सेवा अधिकार मित्रों ने जिला अस्पताल, हुसैन नगर, कोतवाली, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और प्राथमिक विद्यालय समेत कई सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर लोगों को लोक अदालत के महत्व की जानकारी दी।
अभियान के दौरान आमजन को बताया गया कि लोक अदालत के माध्यम से विवादों का त्वरित, सस्ता और सरल समाधान संभव है, जिससे समय और धन दोनों की बचत होती है। लोगों को अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर अपने मामलों का निस्तारण कराने के लिए प्रेरित किया गया।
अधिकार मित्रों ने बताया कि लोक अदालत का आयोजन 9 मई को किया जाएगा और इसके लिए जागरूकता अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसका लाभ उठा सके।
सम्बंधित खबरें
-
सोमेन्द्र नाथ सार्थक समाचार उन्नाव सोमवार सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी न
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव जनपद के माखी थाना क्षेत्र के कन्जोरा गांव में भूमि विवाद क
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में आगामी लोक अदालत को सफल बनाने के उद्देश्य से सोमवार को व्यापक जागरू
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में अवैध खनन व परिवहन के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान में प्रशासन ने बड़
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के परियर गांव में रविवार को एक आक्रामक कुत्ते ने करीब 9 घंटे तक आतंक म