PWD की जमीन पर अवैध कब्जा ध्वस्त
-
By
Admin
Published - 03 May 2026 30 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
मियाँगंज (उन्नाव)। हसनगंज तहसील क्षेत्र के मकबूल खेड़ा गांव के पास मियागंज–संडीला मार्ग किनारे लोक निर्माण विभाग (PWD) की भूमि पर किए गए अवैध निर्माण को रविवार को प्रशासन ने ढहा दिया। यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर नायब तहसीलदार, लेखपाल और पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी से की गई।
गाटा संख्या 546 (रकबा 0.0935) पर गांव निवासी बुद्धी लाल यादव (पूर्व प्रधान) और जगदीश सिंह ने अवैध रूप से भवन निर्माण कर कब्जा कर लिया था। इसी कारण पीछे स्थित अवधेश कुमार की पुश्तैनी जमीन तक पहुंच बाधित हो रही थी। रास्ता न मिलने पर उन्होंने न्यायालय में वाद दायर किया, जहां से कब्जा हटाने का आदेश मिला।
तहसील न्यायालय ने 17 दिसंबर 2022 को बेदखली आदेश दिया था, लेकिन कब्जा नहीं हटाया गया। रविवार को प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण ध्वस्त करा दिया।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव मियाँगंज (उन्नाव)। हसनगंज तहसील क्षेत्र के मकबूल खेड़ा गांव के पास मिया
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव, 03 मई 2026। जनपद में NEET (UG) परीक्षा 2026 को नकलविहीन और सुचा
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ मार्ग पर आसत गांव के पास रवि
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के बिहार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कुंदनपुर के मजरा कुशहा में बबलू त्र
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव पुलिस के अनुसार मु0अ0सं0 136/2026 धारा 87/64(1) BNS के अंतर्गत मा
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव जनपद उन्नाव में परिवार परामर्श केन्द्र एवं महिला हेल्पडेस्क के सं