NEET परीक्षा को लेकर उन्नाव प्रशासन सतर्क, DM-SSP ने किया औचक निरीक्षण
-
By
Admin
Published - 03 May 2026 87 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव, 03 मई 2026। जनपद में NEET (UG) परीक्षा 2026 को नकलविहीन और सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। इसी क्रम में जिलाधिकारी घनश्याम मीणा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, उन्नाव स्थित परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की चेकिंग, सीसीटीवी निगरानी, बैठने की व्यवस्था और प्रश्नपत्रों की गोपनीयता का गहन परीक्षण किया गया। अधिकारियों ने केंद्र व्यवस्थापकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ कराई जाए।
DM ने लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी, वहीं SSP ने पुलिस को केंद्रों के आसपास कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। साथ ही भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव मियाँगंज (उन्नाव)। हसनगंज तहसील क्षेत्र के मकबूल खेड़ा गांव के पास मिया
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव, 03 मई 2026। जनपद में NEET (UG) परीक्षा 2026 को नकलविहीन और सुचा
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ मार्ग पर आसत गांव के पास रवि
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के बिहार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कुंदनपुर के मजरा कुशहा में बबलू त्र
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव पुलिस के अनुसार मु0अ0सं0 136/2026 धारा 87/64(1) BNS के अंतर्गत मा
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव जनपद उन्नाव में परिवार परामर्श केन्द्र एवं महिला हेल्पडेस्क के सं