सबमर्सिबल बोर में आग, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप
-
By
Admin
Published - 03 May 2026 24 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव के बिहार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कुंदनपुर के मजरा कुशहा में बबलू त्रिवेदी के सबमर्सिबल बोर में रविवार दोपहर अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से बोर की कोठरी में रखा सामान और प्लास्टिक पाइपें जलकर राख हो गईं।
मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार आग लगने का कारण बिजली विभाग की लापरवाही हो सकती है। बताया गया कि बिजली के तार बोर के बेहद करीब से गुजर रहे थे, जिससे शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।
ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में बिहार पावर हाउस में कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। घटना के बाद लोगों में आक्रोश है।
ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेकर ढीले तारों को ठीक कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव मियाँगंज (उन्नाव)। हसनगंज तहसील क्षेत्र के मकबूल खेड़ा गांव के पास मिया
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव, 03 मई 2026। जनपद में NEET (UG) परीक्षा 2026 को नकलविहीन और सुचा
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ मार्ग पर आसत गांव के पास रवि
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के बिहार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कुंदनपुर के मजरा कुशहा में बबलू त्र
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव पुलिस के अनुसार मु0अ0सं0 136/2026 धारा 87/64(1) BNS के अंतर्गत मा
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव जनपद उन्नाव में परिवार परामर्श केन्द्र एवं महिला हेल्पडेस्क के सं