दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, चार युवक गंभीर घायल
-
By
Admin
Published - 03 May 2026 18 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ मार्ग पर आसत गांव के पास रविवार दोपहर करीब 12 बजे दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों बाइकें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
एक बाइक पर सवार तीन युवकों—शादाब (20), नूर आलम (18) और शेखू (22) निवासी जगदीशपुर पट्टी, थाना फतेहपुर चौरासी—को पहले सीएचसी बांगरमऊ ले जाया गया। हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
वहीं दूसरी बाइक सवार युवक को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी घायलों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
बताया गया कि शादाब अपने साथियों को तकिया चौराहे से बांगरमऊ छोड़ने जा रहा था, तभी सामने से आ रही बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव मियाँगंज (उन्नाव)। हसनगंज तहसील क्षेत्र के मकबूल खेड़ा गांव के पास मिया
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव, 03 मई 2026। जनपद में NEET (UG) परीक्षा 2026 को नकलविहीन और सुचा
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ मार्ग पर आसत गांव के पास रवि
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के बिहार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कुंदनपुर के मजरा कुशहा में बबलू त्र
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव पुलिस के अनुसार मु0अ0सं0 136/2026 धारा 87/64(1) BNS के अंतर्गत मा
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव जनपद उन्नाव में परिवार परामर्श केन्द्र एवं महिला हेल्पडेस्क के सं