वामा वेलनेस होम्योपैथिक कैंप का सफल आयोजन
-
By
Admin
Published - 03 May 2026 21 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
आज रविवार को उन्नाव वामा सारथी, उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में “वामा वेलनेस होम्योपैथिक कैंप” का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम वामा सारथी अध्यक्षा नीतू सिंह एवं पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी लाइन विनी सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कैंप का मुख्य उद्देश्य पुलिस कर्मियों एवं उनके परिवारजनों, विशेषकर महिलाओं और बच्चों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना रहा। इस दौरान विशेषज्ञ होम्योपैथिक चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श और निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। साथ ही बदलते मौसम में होने वाली बीमारियों से बचाव के उपाय भी बताए गए। कार्यक्रम में प्रतिसार निरीक्षक सचिन राय, उप निरीक्षक विमलेश शुक्ला, महिला आरक्षी मोनिका सहित अन्य कर्मियों की उपस्थिति रही। आयोजन को सफल बनाने में टीम के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव मियाँगंज (उन्नाव)। हसनगंज तहसील क्षेत्र के मकबूल खेड़ा गांव के पास मिया
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव, 03 मई 2026। जनपद में NEET (UG) परीक्षा 2026 को नकलविहीन और सुचा
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ मार्ग पर आसत गांव के पास रवि
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के बिहार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कुंदनपुर के मजरा कुशहा में बबलू त्र
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव पुलिस के अनुसार मु0अ0सं0 136/2026 धारा 87/64(1) BNS के अंतर्गत मा
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव जनपद उन्नाव में परिवार परामर्श केन्द्र एवं महिला हेल्पडेस्क के सं