अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: 20 वाहनों का चालान, 11 लाख से अधिक का जुर्माना वसूला
-
By
Admin
Published - 30 April 2026 22 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव में अवैध खनन और उपखनिजों (बालू, मोरम, गिट्टी) के अवैध परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त अभियान चलाया। जिलाधिकारी घनश्याम मीना के निर्देश पर खान अधिकारी मनीष कुमार के नेतृत्व में जिलेभर में सघन चेकिंग की गई।
अभियान के दौरान अन्य जिलों और राज्यों से आने वाले खनिज लदे वाहनों की विशेष जांच की गई। जांच में अवैध परिवहन करते पाए गए कुल 20 वाहनों पर M-Check App के माध्यम से ऑनलाइन चालान किया गया। इस कार्रवाई से विभाग को 11,07,770 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।
खनन विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन और परिवहन पर रोक लगाने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
प्रशासन की इस सख्ती से अवैध खनन में लिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव आज बुधवार को क्षेत्राधिकारी बीघापुर मधुपनाथ मिश्रा ने अचलगं
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में बुधवार रात सड़क हादसे में 40 वर्षीय राम
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के औरास थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस लाइन पर हुए दर्दना
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में गुरुवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ली और हल्की बारिश से भीषण गर्मी से
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में अवैध खनन और उपखनिजों (बालू, मोरम, गिट्टी) के अवैध परिवहन के खिलाफ
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के नवाबगंज विकासखंड की ग्राम पंचायत रैनापुर में आवास योजना में बड़ी अन