बीघापुर क्षेत्राधिकारी ने अचलगंज में शस्त्र लाइसेंस दुकानदारों की जांच
-
By
Admin
Published - 30 April 2026 23 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
आज बुधवार को क्षेत्राधिकारी बीघापुर मधुपनाथ मिश्रा ने अचलगंज पुलिस बल के साथ कस्बा अचलगंज में स्थित शस्त्र दुकानों की सघन जांच की। इस दौरान दुकानों के सभी अभिलेखों, शस्त्रों के रख-रखाव, स्टॉक रजिस्टर, बिक्री रजिस्टर तथा लाइसेंस से संबंधित दस्तावेजों का गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय यह सुनिश्चित किया गया कि सभी शस्त्र और कारतूस सुरक्षित तरीके से तथा निर्धारित नियमों के अनुसार रखे गए हैं। दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि शस्त्रों की बिक्री केवल वैध लाइसेंस धारकों को ही की जाए और सभी रजिस्टर समय-समय पर अद्यतन रखे जाएं। साथ ही शस्त्रों के रख-रखाव में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की सख्त चेतावनी दी गई। पुलिस ने यह भी कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव आज बुधवार को क्षेत्राधिकारी बीघापुर मधुपनाथ मिश्रा ने अचलगं
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में बुधवार रात सड़क हादसे में 40 वर्षीय राम
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के औरास थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस लाइन पर हुए दर्दना
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में गुरुवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ली और हल्की बारिश से भीषण गर्मी से
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में अवैध खनन और उपखनिजों (बालू, मोरम, गिट्टी) के अवैध परिवहन के खिलाफ
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के नवाबगंज विकासखंड की ग्राम पंचायत रैनापुर में आवास योजना में बड़ी अन