चलते ट्रक से गिरी लकड़ी बनी मौत का कारण, कार सवार की मौके पर मौत
-
By
Admin
Published - 30 April 2026 17 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव के औरास थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस लाइन पर हुए दर्दनाक हादसे में 40 वर्षीय अंजनी कुमार उर्फ सोनू विश्वकर्मा की मौत हो गई। आगे चल रहे ट्रक से अचानक गिरी लकड़ी की बल्ली पीछे आ रही कार पर जा गिरी, जिससे यह हादसा हुआ।
अंजनी कुमार फतेहपुर चौरासी क्षेत्र के नरीगाड़ा, अब्दुल्लापुर निवासी थे। वह अपनी ससुराल में पड़ोसी की बेटी की शादी में शामिल होकर घर लौट रहे थे। कार में उनकी बेटी भी मौजूद थी, जो बाल-बाल बच गई।
हादसे के बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। औरास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अपने पीछे दो बेटे शिवा, अंकुश और एक बेटी वैष्णवी छोड़ गए हैं।
पुलिस के अनुसार, ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। साथ ही यह जांच भी की जा रही है कि लकड़ी सुरक्षित तरीके से बंधी थी या नहीं।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव आज बुधवार को क्षेत्राधिकारी बीघापुर मधुपनाथ मिश्रा ने अचलगं
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में बुधवार रात सड़क हादसे में 40 वर्षीय राम
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के औरास थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस लाइन पर हुए दर्दना
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में गुरुवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ली और हल्की बारिश से भीषण गर्मी से
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में अवैध खनन और उपखनिजों (बालू, मोरम, गिट्टी) के अवैध परिवहन के खिलाफ
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के नवाबगंज विकासखंड की ग्राम पंचायत रैनापुर में आवास योजना में बड़ी अन