आवास योजना में गड़बड़ी: सचिव पर एफआईआर, दोबारा लाभ दिलाने का आरोप
-
By
Admin
Published - 30 April 2026 30 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव के नवाबगंज विकासखंड की ग्राम पंचायत रैनापुर में आवास योजना में बड़ी अनियमितता सामने आई है। पूर्व में आवास का लाभ ले चुके पांच लाभार्थियों को दोबारा सूची में शामिल करने के आरोप में ग्राम विकास अधिकारी (सचिव) सुशील कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
मामला तब उजागर हुआ जब शाहीन बेगम ने शिकायत की कि चयन होने के बावजूद उन्हें धनराशि नहीं मिली। जांच में पता चला कि उन्हें पहले ही इंदिरा आवास योजना का लाभ मिल चुका था, फिर भी उन्हें वर्ष 2025-26 में निराश्रित महिला श्रेणी में दोबारा चयनित किया गया।
जांच में यह भी सामने आया कि आफरीन, बदरुन्निसा, गंगाजली और शांति को भी पहले प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिल चुका था, लेकिन उन्हें भी दोबारा सूची में शामिल कर लिया गया। इनमें से चार के खातों में 40-40 हजार रुपये की पहली किस्त भेजी जा चुकी थी।
प्रभारी बीडीओ की तहरीर पर अजगैन कोतवाली में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव आज बुधवार को क्षेत्राधिकारी बीघापुर मधुपनाथ मिश्रा ने अचलगं
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में बुधवार रात सड़क हादसे में 40 वर्षीय राम
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के औरास थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस लाइन पर हुए दर्दना
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में गुरुवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ली और हल्की बारिश से भीषण गर्मी से
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में अवैध खनन और उपखनिजों (बालू, मोरम, गिट्टी) के अवैध परिवहन के खिलाफ
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के नवाबगंज विकासखंड की ग्राम पंचायत रैनापुर में आवास योजना में बड़ी अन