20 लाख की चोरी का खुलासा, महिला समेत दो गिरफ्तार; जेवर व नकदी बरामद
-
By
Admin
Published - 26 April 2026 41 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव कोतवाली सदर पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी चोरी का खुलासा हुआ है। पुलिस ने रविवार को मुखबिर की सूचना पर हुसैन नगर स्थित नहर पटरी के पास से एक महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से करीब 20 लाख रुपये के जेवरात और 1.75 लाख रुपये नकद बरामद हुए हैं।
मामला 23 अप्रैल का है, जब ए.बी. नगर निवासी मनीष शुक्ला ने घर से जेवर चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच के दौरान पुलिस ने इंदू पाण्डेय और कुलदीप सोनी को पकड़ लिया। पूछताछ में सामने आया कि इंदू ने किरायेदार रहते हुए विश्वास जीतकर वारदात को अंजाम दिया और कुछ जेवर लखनऊ में बेच दिए।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में 60 वर्षीय किसान मुन्
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव मियागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में एक डॉक्टर पर मरीजों को बाहर
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के अजगैन कोतवाली क्षेत्र में कानपुर-लखनऊ हाईवे पर रविवार दोपहर तेज रफ्
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव शहर के बड़ा चौराहा स्थित कचौड़ी गली के पास नाले की सफाई न होने से रविव
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में रविवार दोपहर एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर रविवार देर शाम