नाले की सफाई न होने से जलभराव, व्यापारियों ने लगाया जाम
-
By
Admin
Published - 26 April 2026 14 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव शहर के बड़ा चौराहा स्थित कचौड़ी गली के पास नाले की सफाई न होने से रविवार को जलभराव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई। नाले का गंदा पानी सड़कों पर भरकर दुकानों तक पहुंच गया, जिससे व्यापारियों का कामकाज बुरी तरह प्रभावित हुआ।
नाराज व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने बड़ा चौराहा पर बैरियर के पास जाम लगाकर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि जलभराव के कारण ग्राहक दुकानों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं, जिससे व्यापार चौपट हो रहा है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाकर शांत कराया और जाम खुलवाया। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि नाले की नियमित सफाई नहीं होती, जिससे हर बार यही समस्या खड़ी हो जाती है। प्रशासन ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया है, जबकि व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि समस्या न सुलझी तो आंदोलन दोबारा होगा।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में 60 वर्षीय किसान मुन्
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव मियागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में एक डॉक्टर पर मरीजों को बाहर
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के अजगैन कोतवाली क्षेत्र में कानपुर-लखनऊ हाईवे पर रविवार दोपहर तेज रफ्
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव शहर के बड़ा चौराहा स्थित कचौड़ी गली के पास नाले की सफाई न होने से रविव
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में रविवार दोपहर एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर रविवार देर शाम