उन्नाव में ट्रैक्टर की टक्कर से किसान की मौत, परिजनों में कोहराम
-
By
Admin
Published - 26 April 2026 16 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव के फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में 60 वर्षीय किसान मुन्नू की मौत हो गई। सुक्खाखेड़ा गांव निवासी मुन्नू को शनिवार रात शारदा नहर पुल के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें सीएचसी सफीपुर पहुंचाया, जहां से हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक का माहौल है। बताया गया कि मृतक अविवाहित थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में 60 वर्षीय किसान मुन्
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव मियागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में एक डॉक्टर पर मरीजों को बाहर
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के अजगैन कोतवाली क्षेत्र में कानपुर-लखनऊ हाईवे पर रविवार दोपहर तेज रफ्
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव शहर के बड़ा चौराहा स्थित कचौड़ी गली के पास नाले की सफाई न होने से रविव
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में रविवार दोपहर एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर रविवार देर शाम